जालंधर, 24 जनवरी: गणतंत्र दिवस मौके पर 26 जनवरी को करवाए जाने वाले जिला स्तरीय समागम की आज स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई, जिस में डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय झंडा लहराया गया। उपरांत डिप्टी कमिश्नर ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी मौजूद थी। उपरांत डा. अग्रवाल ने परेड कमांडर अशोक मीणा आई.पी.एस. के नेतृत्व वाले मार्च पास्ट से सलामी ली। परेड में आई.टी.बी.पी., पंजाब पुलिस (पुरुष और महिला), पंजाब होमगार्डज, एन.सी.सी. (लड़के और लड़कियां), लायलपुर खालसा स्कूल (लड़के), सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन, डी.एस.एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लायलपुर खालसा स्कूल (लड़कियां) की टुकड़ियां और सी.आर.पी.एफ. का बैंड शामिल था।