जालंधर, वरियाणा फाटक के पास गाँव खोजेवाल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही जी.आर.पी पुलिस मौके पर पहुँच गई व मामले की जांच शुरू कर दी। एएसआई गुलजार सिह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नहीं हुई है, शव पहचाने के लिए सिविल हॉस्पिटल शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक की उम्र 45 साल के करीब लग रही है। यह हादसा है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है।