कुँवारे में प्यार किया है तो ज़रूर सुनिए ये गाना

कुँवारे में प्यार किया है तो ज़रूर सुनिए ये गाना l मेरी उम्र कुँवारी l 90s Romantic Hits Song l Juhi90s Romantic Hits Song: 90s के सदाबहार गाने आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखते हैं। उस दौर में कई ऐसे रोमांटिक गीत आए, जिन्हें सुनकर आज भी पुराने दिनों की याद ताजा हो जाती है। ऐसा ही एक खूबसूरत गाना फिल्म ‘शानदार’ (Shandaar) का ‘मेरी उमर कुंवारी’ है। इस गाने में प्यार, रोमांस और खूबसूरत संगीत का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो आज भी श्रोताओं को आकर्षित करता है।

फिल्म शानदार (1990) का गाना ‘मेरी उमर कुंवारी’ अपनी मधुर धुन और रोमांटिक अंदाज के लिए जाना जाता है। इस गीत को मशहूर गायिका कविता कृष्णमूर्ति और लोकप्रिय गायक मोहम्मद अजीज ने अपनी आवाज दी है।

दोनों गायकों की शानदार गायकी ने इस गाने को खास बना दिया। गाने में महिला और पुरुष के बीच प्यार भरी नोकझोंक और एक-दूसरे के प्रति आकर्षण को खूबसूरती से पेश किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *