जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)-बस्ती बावा खेल के नाखां वाला बाग नजदीक होमगार्ड ससुर की हत्या करने वाले दामाद को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए एसीपी वेस्ट बरजिंदर सिंह ने बताया कि हत्यारा दामाद रवि कुमार लेदर कंपलेक्स में अपने रिश्तेदारों के घर में छुपा हुआ था। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। रवि कुमार ने बताया कि उसका ससुर शुरू से ही उसकी पत्नी और उसके बीच छोटी-छोटी बात को लेकर पैदा होने वाले विवाद को बढ़ा देता था। कई बार उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। रवि कुमार सर्जिकल का काम करता है, इसीलिए उसने अपने ससुर को मारने के लिए खुद ही चाकू तैयार किया था। रवि कुमार ने बताया कि जब मामला बर्दाश्त से बाहर हो गया तो उसने ससुर को रास्ते से हटाने का मन बना लिया और कल नाखां वाला बाग नजदीक चाकू से वार कर उसका काम तमाम कर दिया।