जालंधर, (संजय शर्मा)-थाना बारादरी का घेराव करते हुए सिमरजीत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की मेजर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार नहीं कर रही है मेजर सिंह के साथ सिमरनजीत सिंह द्वारा प्रताड़ित किए गए और भी कई लोग इस धरने में शामिल है उन लोगों का भी आरोप है कि उन्होंने सिमरनजीत सिंह के खिलाफ कई बार पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई लेकिन उनकी शिकायत पर कोई भी सुनवाई नहीं की गई अब सिमरनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा वह धरना प्रदर्शन से नहीं हटेंगे और सिमरजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही यह धरना समाप्त किया जाएगा आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह तथा पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह के बीच विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मेजर सिंह ने पंजाब पुलिस के एसीपी विमलकांत पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं।