जालंधर, (संजय शर्मा)-शिव सेना समाजवादी के युवा पंजाब प्रधान सुनील कुमार बंटी की अगुवाई में डी.सी.पी लॉ एंड आर्डर बलकार सिंह जी को पंजाबी अदाकार योगराज सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए मांगपत्र दिया और सुनील कुमार बंटी ने कहा कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन देने पहुंचे योगराज सिंह ने हिंदुओं को लेकर जो टिप्पणी की है वे बेहद ही शर्मनाक है योगराज सिंह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी वायरल हो रही है। वीडियो में वह हिंदुओं के लिए ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। अपने भाषण में योगराज सिंह कहते हैं कि ये हिंदू गद्दार हैं, सौ साल मुगलों की गुलामी की। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को लेकर भी विवादित बयान दिया इस बयान के बाद हिन्दू समाज वा हिन्दू संगठनों में बहुत रोष है सुनील कुमार बंटी ने डी.जी.पी वा पुलिस कमिश्नर जालंधर से माग की है कि अगर 24 घंटे में योगराज सिंह के खिलाफ पर्चा नहीं होया तो शिव सेना समाजवादी हिन्दू संगठनो को लेकर पुलिस जालंधर का घेराव करेगी और सुनील कुमार बंटी कहा की यह व्यक्ति समाज के लिए खतरा है और इसे जेल भेजा जाना चाहिए। इस मौके युवा जिला सैक्ट्री साहिल बावा , शिव सेना नेता अवतार सिंह , राष्ट्रीय परशुराम सेना प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष पवन भनोट , मनी सेलोपाल आदि थे