जालंधर, (संजय शर्मा)-शिव राम कला मंच (रजि ) श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा दशहरा ग्राउंड पांचवे दिन सीता हरण दृश्य प्रस्तुत किया गया। 14 वर्षो के बनवास के दौरान श्री राम, सीता व लक्ष्मण पंचवटी में रुकते है।इसी दौरान रावण की बहन स्रूपनखा पंचवटी पर आती है व अपनी हरकते करती है जब वह सीता (कार्तिक कुमार ) की तरफ लपकती है तो लक्ष्मण उसका नाक काट देता है। जिसे सरूपनखा (दीप अरोड़ा ) अपने भाई खर ओर दूषण को बताती है। खर ओर दूषण का राम से युद्ध होता है और वह मारे जाते है। सरूपनखा सारा विरतांत भाई रावण को बताती है। रावण सीता का नाम सुनकर मदहोश हो जाता है और स्वयंवर में सीता को ना जीत कर अब उसे हरण के लिए जुगाड़ लगता है। वह साधु का भेष धारकर सीता की कुटिया में जाता है और सीता को हर लाता है। बहुत ही सुंदर व संगीतमयी नाइट डाइरेक्टर रजनीश कुमार की देखरेख में प्रस्तुत की गई। ग्राउंड में हर जगह उपस्थिति द्वारा नाइट की प्रसंसा की गई। रावण (जगदीश बिट्टा ) , लक्ष्मण ( अशोक जोन्द्रा) व सीता (कार्तिक ) का रोल देखनेयोग था। नाइट का शुभारंभ पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष स बलविंदर सिंह लकी एडवोकेट ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थिति को रामलीला से सीख लेकर जाने को कहा। यहाँ डायरेक्टर रजनीश कुमार, सहायक डायरेक्टर धीरज सहगल, अशोक जोन्द्रा, प्रधान हरजीवन गोगना, विकास भगत, निर्दोष कुमार, कृष्ण लाल, विशाल भला, सतनाम अरोड़ा, प्रवीण जैन, स्टेज सचिव प्रियव्रत शास्त्री, कुलविंदर सिंह हीरा, अमनदीप हैरी, अमरीक सिंह मीका, प्रदीप बीटी, कार्तिक भगत, शिवम भगत परवीन जैन , प्रीतम सिंह मनी उपस्थित थे।