जालंधर, (संजय शर्मा)- संगत सिंह नगर गत रात्रि में गुरुद्वारा की प्रधानगी को लेकर हुए विवाद में शहर के संगत सिंह नगर में गुरुद्वारा प्रधान के एडवोकेट बेटे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संगत सिंह निवासी विशाल खुराना उर्फ निहंग तरनप्रीत सिंह उर्फ नैटी हरकीरत सिंह उर्फ अनमोल और जीवन सिंह के तौर पर बताई जा रही है। बता दें कि गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पद को लेकर अदालत में केस चल रहा था। इस मामले में नौ आरोपित अभी फरार हैं, जिनमें परमजीत सिंह और वरुण व सात लोग अज्ञात हैं। आपको बता दें कि कब्जाधारियों ने पहले अमनदीप की पिटाई कई और फिर पेट में तेजधार हथियार मार उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।