लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए निगम ने साइकिल रैली का आयोजन किया

जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)-नगर निगम की मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेवारी मुहिम के तहत वीरवार काे लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में मेयर जगदीश राज राजा, कमिश्नर करनेश शर्मा, निगम के वरिष्ठ अधिकारी, पार्षद व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। स्वच्छता सर्वे 2021 के लिए लोगों को सहयोग की अपील की जा रही है और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए उत्साहित किया जा रहा है। साइकिल रैली में बड़ी गिनती में महिलाएं भी शामिल हुई। मेयर जगदीश राज राजा ने कहा कि साइकिल चलाने से पर्यावरण संरक्षण भी होता है। साइकिल रैली समाप्त होने के बाद नगर निगम परिसर में उन सभी लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नगर निगम के साथ आइडिया शेयर किए थे।नगर निगम ने लोगों से ग्रीन वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट घरों से निकलने वाले किचन वेस्ट की मैनेजमेंट पर आइडिया मांगे थे। वेस्ट मटेरियल को रीसायकल और रियूज करने पर भी लोगों से सुझाव लिया गए। लोगों ने वेस्ट मटीरियल के उपयोग के वीडियो भी नगर निगम के फेसबुक पेज पर अपलोड किए। जिन लोगों के आइडिया नगर निगम को पसंद आए हैं उन सभी को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *