रविवार को शहर के कई इलाकों में पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया

जालंधर, (विशाल /रोजाना आजतक)- रविवार को शहर के कई इलाकों में पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत लोगों में पौधे वितरित किए गए। साथ ही उन्हें प्रदूषित हो रहे वातावरण के बारे में जागरूक किया गया। संत आसाराम बापू द्वारा प्रेरित मंडल की सदस्यों ने अभियान का आगाज बस्ती दानिश्मांदा से किया।इसके बाद बस ने क्षेत्र में घर-घर जाकर तुलसी के पौधे वितरित किए। इस दौरान मंडल की सदस्य रजनी राधा पूनम और प्रतिभा ने कहा कि मंडल की ओर से घर-घर तुलसी लगाओ अभियान पहले से चलाया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तुलसी पूजनीय होने के साथ-साथ औषधि भी है। जिसके सेवन से खांसी, ब्लड प्रेशर और बुखार सहित कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान संभव है। घर के आंगन की शुद्धि के लिए भी तुलसी का पौधा सहायक है। इस दौरान उन्होंने लोगों को तुलसी के पौधे वितरित करते हुए इसकी विधिवत रूप से देखभाल और पूजा के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *