जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)- गुजराल नगर में बाइक पर जा रहे पुरानी सब्जी मंडी में स्थित सहगल मोबाइल शोरूम के मालिक विशू पर बाइक सवार दो झपटमारों ने हमला कर दिया। झपटमार उसके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। झपटमारों के हमले में विशू अपने बाइक से गिर गए लेकिन उनको चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही थाना चार की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।पुलिस को दी शिकायत में निजात्म नगर निवासी विशू सहगल ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वो अपने घर खाना खाने गए थे। करीब साढ़े चार बजे वो वापिस दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही गुजराल नगर में पहुंचे तो वहां पर बाइक सवार दो युवक आए और उनको धक्का दे दिया। वह बाइक सहित नीचे आ गिरे। वह संभल पाते इससे पहले ही बाइक सवार उनके गले में पड़ी सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने फुटेज हासिल कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है।