मिठाई देने के बहाने घर में घुसे पड़ोसी ने किरच से महिला का गला रेता

जिलें में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं जिलें में मिठाई देने के बहाने घर में घुसे पड़ोसी ने किरच से महिला का गला रेत दिया। घटना दौरान 5 साल के बच्चे ने यह देख पड़ोसियों के घर जाकर अपनी जान बचाई। पीड़ित महिला को पास के ही प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पति के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।गला रेतने के बाद से ही आरोपी युवक फरार है। तरनतारन रोड बाबा दर्शन सिंह कालोनी निवासी पीड़िता निर्मलजीत कौर के पति संदीप सिंह सोनू ने बताया कि रात वह दूध लेने के लिए डेयरी पर गया था। उसकी पत्नी और 5 साल का बेटा घर पर अकेला था। बेटे ने जानकारी दी कि पड़ोस में रहने वाले फौजियों का बेटा कुलजीत सिंह घर आया था। उसके हाथ में मिठाई का डिब्बा था। पास का प्लॉट लेने के बाद मिठाई देने के बहाने पहले वह घर आया। पत्नी ने डिब्बा लेकर वापस भेज दिया, लेकिन चंद मिनटों के बाद वह दोबारा आया। अंदर आते ही उसने पत्नी निर्मलजीत का गला रेत दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *