महात्मा गांधी व शास्त्री को कांग्रेस ने किया याद, प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

जालंधर, (विशाल/रोजाना आजतक)-महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करके नमन किया। सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक राजेंद्र बेरी, मेयर जगदीश राज राजा, विधायक बाबा हेनरी, जिला पुलिस प्रधान बलदेव सिंह देव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसलीन सेठी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर समेत कई पार्षद प्रतिवर्ष कंपनी बाग चौक पहुंचे जहां पर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी नेता शास्त्री मार्केट गए जहां पर चौक में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बादशाह जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *