जालंधर, (विशाल)-शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लोगों की बधाई दी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक (शीतला माता मंदिर) में विश्व विजयी तिरंगा फहराया गया।इसमें मुख्य रुप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व विधायक कृष्णदेव भंडारी, दीवान अमित अरोड़ा, मिंटा कोछड़, रमन पब्बी, सनी शर्मा, सुरेंद्र महे, रजत महेंदरु, पुनीत शुक्ला, शिवदयाल चुघ, सुभाष सूद, रमेश शर्मा, जिला महामंत्री राजीव ढिंगरा, भगवंत प्रभाकर, अरुण बजाज ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी शहर वासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मिठाई भी बांटी गई।