पंजाब में एक बार फिर से ड्रोन अटैक किया गया है जिसको भारत के डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही गिरा दिया है वहीं पंजाब में फिरोजपुर,फाजिलका,अमृतसर,पठानकोट,दसूहा में अटैक किया गया है। जिसके बाद पूरे इलाके में तुरंत ब्लैक आउट किया गया। भारतीय सेना इन हमले का मुँह तोड जवाब दे रही है। पाकिस्तान ने अभी अपनी हरकतों को बंद नहीं किया है। वहीं जालंधर में रात नौ बजे अचानक ही ब्लैक आउट कर दिया गया है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है ओर घरों के बाहर रोशनी ना जाए पूरी लाइटें बंद करने को कहा गया है।