प्रथम आभासी अंतर्राष्ट्रीय योग ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

जालंधर, (संजय शर्मा)- कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), छोटी बारादरी
के विद्यार्थियों ने प्रथम आभासी अंतर्राष्ट्रीय योग ओलंपिक खेल
प्रतियोगिता (2020) में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का
लोहा मनवाया | यह प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय योग ओलंपिक समिति, तुर्की
द्वारा 01अगस्त 2020 को आयोजित की गई। प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग
ओलंपिक खेल 2020 के अंतर्गत 8 योग श्रेणियों में 60 देशों के 1350
प्रतिभागियों के साथ इसे ऑनलाइन आयोजित किया गया था।(को-एड) के मेडलिस्ट विद्यार्थी
(योग एथलेटिक्स श्रेणी -लड़कियाँ) आन्या गुप्ता – द्वितीय स्थान,  गुरलीन कौर मट्टू – तृतीय स्थान पर रहे।

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) के विद्यार्थी इस परिणाम को
सुनकर बहुत ही उत्साहित हुए क्योंकि उनकी मेहनत सफल हो गई थी।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री नितिन कोहली, वाइस चेयरमैन श्री
दीपक भाटिया, प्रैजीडेंट श्रीमती पूजा भाटिया, वाइस प्रैजीडेंट श्री पार्थ
भाटिया, एडमिनिस्ट्रेशन डायरेक्टर श्री रोहित खोसला व स्कूल
डायरेक्टर व प्रिंसिपल डॉ० (श्रीमती)रविंद्र माहल जी उपस्थित थे |
अंत में स्कूल की डायरेक्टर व प्रिंसिपल डॉ०(श्रीमती) रविंद्र माहल जी
ने खेल विभाग व उसके को-ऑर्डिनेटर श्री अनुराग भारद्वाज के साथ-
साथ सभी प्रतिभागी विजेताओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी व
उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए इसी तरह अपने
अभिभावकों व विद्यालय का नाम रोशन करते रहने की भी कामना
व्यक्त की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *