पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किया हमला अधमरा कर भागे हमलावर

जालंधर,(विशाल)-जालंधर में बदमाशों ने एक टैटू स्टूडियो के मालिक को हॉकी, दरांत और तलवार से हमला कर अधमरा कर दिया। हमले का कारण न्यू ईयर पार्टी में विवाद को बताया जा रहा है। गुंडागर्दी की यह घटना बीते बुधवार रात की है, जिसके संबंध में दो दिन बाद होश आने पर घायल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। पांच युवकों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।शनिवार को होश में आने के बाद पुलिस को दिए बयान में महिंद्रा कॉलोनी के 30 वर्षीय गगन ने बताया कि वह मॉडल टाउन में टैटू स्टूडियो चलाता है। उसके दोस्त दिलरूप का अर्बन एस्टेट फेज-2 में सब-वे वाली मार्केट में रेस्टोरेंट है। बुधवार रात वह दोस्त अमन दीप शर्मा वासी मॉडल हाउस के साथ दिलरूप से मिलने उसके रेस्टोरेंट में आया था। रात करीब साढ़े 8 बजे रेस्टोरेंट बंद कर दिया गया। दोस्त दिलरूप अपनी कार में बैठ कर मॉडल टाउन चला गया। वह अभी अपनी कार में बैठने ही लगा था कि पहले से एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी।इस गाड़ी से गिंदा मल्ली, गगन, जानू और छानू अपने एक अज्ञात साथी के साथ निकले। मल्ली के हाथ में तलवार थी, जानू और गगन के हाथ में दरांत थे। अज्ञात साथी हॉकी लिए हुए था। देखते ही देखते उस पर मल्ली और उसकी गैंग ने अटैक कर दिया। हमलावर बुरी तरह से हॉकी से गगन को पीटते रहे। छानू ने कहा कि गोली मार दे, मगर एक ने कहा कि गोली नहीं मारनी। हमलावरों ने जहां गगन को अधमरा कर दिया, वहीं उसकी कार तक तोड़ दी। इसके बाद हमलावर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। टैटू स्टूडियो के मालिक गगन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो दिन के ट्रीटमेंट के बाद जख्मी गगन की हालात में सुधार होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को मार्केट की पार्किंग से गुंडागर्दी का वीडियो भी मिल गया है, जिसमें मल्ली गैंग की गुंडागर्दी नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *