पार्टी में कई अहम बदलाव होंगें : सुखबीर बादल

चंडीगढ़, शिरोमणी अकाली दल अब पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति बना रहा है। आने वाले समय में पार्टी में कई अहम बदलाव होंगें। जैसे कि कोई व्यक्ति दो बार प्रधान लगातार बार बन सकता है लेकिन दूसरी बार चुने जाने के बाद उसे एक टर्म की ब्रेक लेनी पड़ेगी। यह रूल 2024 चुनाव से लागू होगा यानि 2024 में प्रधान बनने वाला 2029 में चुनाव लड़कर प्रधान बन सकता है 2029 के बाद उसे 2034 के चुनाव में ब्रेक लेना होगा। इसकी जानकारी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने दी।

इसके साथ ही पार्टी के लिए अनुशासनात्मक कमेटी बनाई है। यानि अगर किसी ने भी अपने कोई विचार रखने हैं तो वह पार्टी प्लेटफार्म पर रखे। यह अनुशासनात्मक बोर्ड सिकंदर सिंह मलूका की अगुवाई में बनाया है। वहीं इसके साथ पार्लीमेंट्री बोर्ड बनाया जाएगा। एक परिवार पर एक ही टिकट दी जाएगी। वहीं हल्का इंचार्ज या एमलए किसी भी लोकल इलेक्शन में परिवार को चुनाव नहीं लड़वा सकेगा बल्कि इसकी जगह वर्कर चुनाव लड़ेगा। हालांकि जिला प्रधान चुनाव नहीं लड़ सकेगा और अगर वह लड़ना चाहे तो उसे जिला प्रधान का पद छोड़ना पड़ेगा। सुखबीर बादल ने आगे कहा कि पंजाब की 117 सीटों में से 50 फीसदी सीटें नोजवानों एवं महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *