पटना, (R.aajtak.com)-बुधवार को एक दिन में राज्य के अलग-अलग जिलों से 700 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 200 से भी ज्यादा केस सिर्फ राजधानी पटना के हैं।लॉकडाउन के चलते जिले के सभी धार्मिक स्थलों को फिर से लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान जरूरत के सामान वाली दुकानें एक दिन में दो चरणों में खोलने की इजाजत दी गई है। संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान फल सब्ज़ी, मांस-मछली की दुकानें सुबह 6 से सुबह के 10 बचे तक खुलेंगी और फिर बंद हो जाएंगी। इसके बाद दुकानें शाम 4 से 7 तक ही खुलेंगी।