नशीले पदार्थ सहित 3 नशा तस्करों किया गिरफ्तार

जालंधर, थाना फिलौर की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरपियों की पहचान मनदीप सिंह पुत्र नछत्तर सिंह वासी गांव आलोवाल, अजय बैंस पुत्र मंजीत सिंह वासी आलोवाल, सुक्खा पुत्र जसविंदर पाल वासी गांव लंगड़ोया एसबीएस नगर के तौर पर बताई जा रही है। थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि लसाड़ा चौकी के इंचार्ज परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव सोडो मोड़ राहों रोड पर मौजूद थे, इसी दौरान इनोवा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसमें तीनों आरोपी सवार थे। गाड़ी की तलाशी के दौरान आरोपियों से 50 ग्राम हैरोईन एक एयर पिस्टल और डिजिटल कंडा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *