नई दिल्ली, कोरोना काल में JEE-NEET परीक्षा पर बवाल जारी है। कई जगह छात्रों ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इसको लेकर कांग्रेस आज पूरे देश में प्रदर्शन करेग। राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने स्टूडेंट्स की तुलना द्रौपदी और मुख्यमंत्रियों की भगवान कृष्ण से की है। साथ ही अपने आपको विदुर बताया है। राहुल गांधी ने इसे लेकर ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से लोगों से जुड़ने की अपील की।