जालंधर, (विशाल/रोजाना आजतक)-ज़िले के हाईवे प्रोजैक्टों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की वचनबद्धता के साथ डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने सम्बन्धित आधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी हाईवे प्रोजैक्ट्स के लंबित कार्यों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव विन्नी महाजन की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा हुई समीक्षा बैठक में हिस्सा लेते डिप्टी कमिशनर ने उन्हें जालंधर-होश्यिरपुर चार मार्गीय प्राजैक्ट, पानीपत-जालंधर छह मार्गीय प्राजैक्ट, दिल्ली-कटरा एक्सप्रैस-वे और दिल्ली-कटरा ऐक्सप्रैस-वे अमृतसर क्वेक्टविटी प्रोजैक्ट्स की ताज़ा स्थिति से वाकिफ करवाया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ज़मीन एक्वायर करने, ज़मीन के मालिकों को मुआवज़े की अदायगी, हाईवे अथारिटी को ज़मीन के तबादले से जुड़े काम पूरे ज़ोर-शोर से चल रहे हैं और यह कार्य निर्धारित समय में पूरे कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन की तरफ से इन सभी हाईवे प्रोजैक्ट्स को प्राथमिकता दी जा रही है क्योंकि ये प्रोजेक्ट ट्रैफ़िक समस्याओं को हल करेंगे, साथ ही जालंधर के लोगों को दूसरे जिलों के साथ सुगमता से पहुंचने के लिए मददगार साबित होंगे। उन्होनें आधिकारियों को इन प्रोजैक्ट्स से सम्बन्धित सभी बकाया कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।डिप्टी कमिशनर ने ज़मीन अधिग्रहित करने से सम्बन्धित अलग-अलग अथारिटीज़ (सीएएलए) को मौके पर निर्देश जारी किया कि वह ज़मीन एक्वायर करने की प्रक्रिया से संबंधित सभी लंबित कार्यों को मिलकर निपटाएं और जहां जरूरत है, वहां नेशनल हाईवे अथारिटीज के अधिकारियों के साथ संयुक्त दौरा करें। उन्होनें बताया कि ज़िला प्रशासन की तरफ से नकोदर, फिल्लौर और जालंधर -2 सब डिवीजन में आने वाले ज्यादातर गांवों की जमीन की दिल्ली -अमृतसर-कटरा एक्सप्रैसवे के लिए 3(डी) नोटीफिकेशन के लिए तस्दीक मुकम्मल कर ली गई है और आने वाले दिनों में आखिरी नोटीफिकेशन जारी किया जायेगा। इस अवसर पर एसडीएम डा. जयइन्दर सिंह, एसडीएम राहुल सिंधु, ज़िला राजसव अधिकारी जशनजीत सिंह और अन्य मौजूद थे।