डीसी काम्पलेक्स स्थित सेवा केंद्र अगले दो दिनों तक रहेगा बंद

जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)- जिला प्रशासकीय काम्पलेक्स स्थित सेवा केंद्र में कार्यरत एक मुलाजिम कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके चलते अगले दो दिनों तक सेवा केंद्र बंद रहेगा यह सेवा केंद्र 15 और 16 सितंबर 2020 के लिए बंद रहेगा। इस बीच सेवा केंद्र को जीवाणुमुक्त करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी और जीवाणुनाशक दवाई का छिड़काव किया जाएगा। जिला कोआर्डीनेटर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा माणकों का पालन करते हुए मुलाजिमों को होम कोआरनटाईन और कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल लोग नजदीकी दोमोरिया पुल आरओबी सेवा केंद्र, लद्देवाली, पिम्स, मॉडल टाउन और लम्मा पिंड चौक सेवा केंद्र का दौरा कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *