जालंधर (विशाल /रोजाना आजतक )दशमेश कॉलोनी में फोन पर बात कर रहे बिजली बोर्ड के कर्मचारी पर पिटबुल कुत्ते ने हमला करते हुए गुप्तांग नोच डाला। जख्मी बिजली कर्मचारी को गंभीर हालत में जालंधर के इएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। ईएसआइ अस्पताल में भर्ती चंद्रकांत निवासी ईश्वर कॉलोनी ने बताया कि कल शाम को दशमेश नगर की ओर से फोन में बातें करते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान दशमेश नगर रोड पर पिटबुल कुत्ते ने हमला करते हुए गुप्तांग को बुरी तरह से नोच डाला। आसपास के लोगों ने उक्त कुत्ते से बचाते हुए घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि यहां पिटबुल कुत्ता दशमेश नगर में रहने वाले किसी व्यक्ति का ही है, जो अक्सर गलियों में घूमता रहता है।