जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)- यूपी के हाथरस में अनुसूचित जाति वर्ग की नाबालिग लड़की से कथित ताैर पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कंपनी बाग चौक में योगी सरकार का पुतला फूंका।सांसद चौधरी संतोष सिंह, विधायक राजेंद्र बेरी, मेयर जगदीश राजा, जिला कांग्रेस प्रधान बलदेव सिंह देव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ, जसलीन सेठी समेत कई बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दाैरान विधायक राजेंद्र बेरी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अराजकता बढ़ गई है।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ के लिए जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हाथरस जा रहे थे तो केंद्र सरकार की शह पर धक्का-मुक्की की गई और हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और यूपी के योगी सरकार इंसाफ की आवाज को नहीं दबा सकती। लोगों में जिस तरह से रोष बढ़ता जा रहा है तय है कि भाजपा की सरकारों को जल्द ही उखाड़ फेकेंगे।