कोरोना वैक्‍सीन पर गुड न्‍यूज

देसी कोरोना वैक्‍सीन Covaxin पर शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक से गुड न्‍यूज आई। वहां पीजीआई में वॉलंटिअर्स के पहले ग्रुप को Covaxin की पहली डोज दी गई। हरियाणा के हेल्‍थ मिनिस्‍टर अनिल विज के मुताबिक, तीनों कैंडिडेट्स के शरीर ने वैक्‍सीन को आसानी से स्‍वीकार कर लिया। उनपर किसी तरह का कोई साइड इफेक्‍ट देखने को नहीं मिला है। 18 से 55 साल की उम्र वाले स्‍वस्‍थ लोगों को यह वैक्‍सीन दो डोज में दी जानी है। फेज 1 ट्रायल में दूसरी डोज 14वें दिन पर दी जाएगी। टोटल 1,125 वॉलंटिअर्स पर स्‍टडी होनी है जिसमें से 375 पहले फेज में शामिल होंगे और 750 दूसरे फेज में। टेस्‍ट के बीच में 4:1 का रेशियो होगा। यानी अगर 4 मरीज को वैक्‍सीन दी जाएगी तो एक को सिर्फ देने का नाटक किया जाएगा। इसे साइकॉलजी में placebo कहते हैं। इस वैक्‍सीन का ट्रायल देश में अलग-अलग शहरों के 14 रिसर्च इंस्‍टीट्यूट्स में किया जा रहा है। इन शहरों में नई दिल्ली, रोहतक, हैदराबाद, विशाखापट्नम, पटना, कानपुर, गोरखपुर, भुवनेश्वर, चेन्नई और गोवा शामिल हैं। पटना एम्‍स में चार दिन पहले ट्रायल शुरू हो चुका है। शुरुआती डोज कम रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *