कोरोना का कहर 5 मरीजों की जान ले ली

जालंधर, (रोजाना आजतक)-बुधवार को शाम तक कातिल कोरोना ने 5 और मरीजों की जान ले ली। इसके साथ ही कोरोना के 151 और नए मरीज मिलें है। आज मिले मरीजों के साथ जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12,952 पहुंच गया। अब तक 390 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस से पहले कल मंगलवार 162 मरीजों में कोरोना पाजिटिव मरीज मिले थे, जिनमें से 137 मरीज जिले से संबंधित रहे। हालांकि काफी समय के बाद नए मरीजों मौतों के आंकड़े में हलकी सी गिरावट देखी गई। मंगलवार को चार मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *