कमलनाथ के साथ करीबी नेताओं की बैठक खत्म, कांग्रेस छोड़ने को लेकर साफ किया रुख

कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच कमलनाथ ने करीबी नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक के बाद मनोज मालवे ने कहा कि कमलनाथ ने पूरा जीवन कांग्रेस को दिया है, पूरा जीवन बीजेपी के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी है तो वो कांग्रेस कैसे त्याग सकते हैं. जब कमलनाथ नहीं जाएंगे तो नकुलनाथ कैसे जा सकते हैं? ताजा जानकारी के मुताबिक कमलनाथ के आवास पर ही दो घंटे की बैठक हुई. कई लोग इस बैठक में शामिल होने और उनसे मिलने आए थे. बैठक के बाद तिरुपति कनकिया ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि कमलनाथ ने मीटिंग में साफ तौर पर कहा है कि वह कल भी कांग्रेसी थे, आज भी कांग्रेसी हैं और ताउम्र कांग्रेस में रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *