अवनीत कौर ने कम उम्र में ही अपनी खास जगह बना ली है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर की शुरुआत करने वालीं अवनीत कौर अब बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। अवनीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच अवनीत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अवनीत को अब किसी से प्यार हो गया है। वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि वो शख्स कोई एक्टर नहीं है। इसके साथ ही ये खबर भी आई है कि हाल ही में नहीं बल्कि 3 या 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं हो पाई।रिपोर्ट के मुताबिक अवनीत कौर और किसी को नहीं बल्कि प्रोड्यूसर राघव शर्मा को डेट कर रही हैं। वह 3-4 साल से राघव के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन दोनों नहीं चाहते कि इसकी भनक किसी और को पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक अवनीत कौर और राघव सोशली मिले थे और राघव उन्हें देखकर उनके दीवाने हो गए। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों इस वजह से भी अपने रिश्ते के बारे में सभी से छिपा रहे हैं क्योंकि राघव का एक प्रोडक्शन हाउस से लिंक है और अवनीत उस बैनर के तले कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं।