टीवी अभिनेता ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। 30 वर्षीय सुशील अपने गृह नगर मंड्या (कनार्टक) में थे। बीते सात जुलाई को उन्होंने आत्महत्या कर ली। सुशील एक अभिनेता होने के साथ साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए सुशील लगातार मेहनत कर रहे थे। उनकी आने वाली फिल्म ‘सलगा’ (Salaga) में वो एक पुलिस के रोल में नजर आने वाले थे। सुशील ने रोमांटिक सीरियल ‘अंतपुरा’ में भी काम किया था। सुशील गौड़ा की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता दुनिया विजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘जब मैंने पहली बार उसे देखा था तो मुझे वो हीरो की तरह लगे थे। फिल्म रिलीज होने से पहले ही वो हमें बहुत जल्दी छोड़ कर चले गए। आत्महत्या करना किसी समस्या का हल नहीं है। मुझे लगता है कि इस साल मौत का सिलसिला नहीं रुकेगा। केवल कोरोना वायरस की वजह से यह नहीं हो रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। उनमें विश्वास की कमी है।