चंडीगढ़, (R.aajtak)-शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को यहां घोषणा करते हुए कहा कि नकोदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरपताप सिंह वडाला को पार्टी की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए, उन्हें पार्टी के किसान विंग का महासचिव नियुक्त किया गया है। पंजाब में चुनाव भले ही अभी दूर है, लेकिन सियासी पार्टियों वे अपने संगठन को धार देने की शुरूआत कर दी है। भाजपा और अकाली दल लगातार अपने संगठन को मजबूत बनाने में जुटा हुआ है। विपक्षी दल अकाली-भाजपा पंजाब से कांग्रेस को हटाने के लिए पूरी ताकत झोंकने में जुटी है।